जिला महिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां ढाई से तीन सौ ओपीडी होती थी, अब साढ़े चार से पांच सौ पार पहुंच गई है, इससे यहां व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। बताते हैं कि मरीजों को जांच, रिपोर्ट लेने तक में परेशानी हो रही है। सुबह नौ बजे से दिन में ढाई बजे तक ओपीडी में मरीजों की कतार लगी रहती है। अल्ट्रासाउंड व ब्लड जांच के लिए मरीज जद्दोजहद करते हैं।