फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता से रिक्शा चालक ने लौटाया 4500 रुपया

Rohit Singh Updated Thu, 07 May 2026 05:46 PM IST

कप्तानगंज पुलिस की सक्रियता और रिक्शा चालक की ईमानदारी से युवक का गायब पैसा मिल गया। गायब पैसा पाकर युवक ने पुलिस और रिक्शा चालक के प्रति आभार जताते हुए सराहना की। हरैया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले राम प्रकाश चौधरी का 4500 रुपया 6 मई को दोपहर में महराजगंज से भुड़कुलगंज मार्ग पर गिर गया था। पीड़ित राम प्रकाश चौधरी ने घटना की सूचना महराजगंज के चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी को दिया था। चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने मामले की छानबीन शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि गिरा पैसा रिक्शा चालक हरिश्चंद्र निवासी बैदोलिया अजायब ने उठाया हैं। पुलिस ने जब हरिश्चंद्र से पूछताछ किया तो उसने पूरी ईमानदारी से स्वीकार करते हुए पीड़ित को बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी पर पहुंचकर चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में राम प्रकाश चौधरी को पैसा लौटा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें