नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की तरफ से आयोजित बस्ती मैराथन में 828 बालिकाओं सहित कुल 2762 प्रतिभागियों ने छह किलोमीटर की दौड़ लगाई। पुरुष वर्ग में पहला स्थान अम्बेडकरनगर के प्रिंस राज यादव और महिला वर्ग में मिर्ज़ापुर की आकांक्षा सिंह ने पहला मुकाम हासिल किया। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने हरी झण्डी दिखाकर धावकों को रवाना किया। स्वच्छ बस्ती, नशामुक्त बस्ती, स्वस्थ बस्ती को समर्पित इस मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान अयोध्या के राकेश यादव और तीसरा स्थान बस्ती के शिवसागर ने हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में दूसरा स्थान कुशीनगर की पूनम निषाद और तीसरा स्थान बस्ती की मान्या को मिला।