बिजली निगम के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) रविंद्र कुमार पर एक महिला ने बिजली बिल कम कराने के बहाने बुलाकर अश्लील हरकत और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर जेई को खिलाफ थाने में केस दर्ज किया है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे इसी घटना का बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टी नहीं करता है। युवती की तहरीर पर पुलिस पुरानी बस्ती थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।