बस्ती शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कार्यालय व सभागार कक्ष का जीर्णोधार/सौंदर्यीकरण कराया गया है। बृहस्पतिवार को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने इसका लोकार्पण किया। काफी पुराने जर्जर भवन में चल रही कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक कक्ष और सभागार की दशा काफी दिनों से खराब थी। कोतवाल राना डीपी सिंह की पहल पर उसका जीर्णोद्धार कराया गया। एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।