शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन मेजबान बस्ती ने अयोध्या मंडल को 25-17, 25-19 से हराया। कानपुर, सहारनपुर और वाराणसी की टीमों ने भी जीत दर्ज की, जबकि लखनऊ ने आजमगढ़ को पराजित किया। आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर तक चलेगी।