कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खीरीघाट में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सिपाहियों ने गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। कहा कि छेड़छाड़ होने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें, पुलिस नाम गोपनीय रखते हुए कार्रवाई करेगी।