भकरही गांव में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते कई झोपड़ियाँ आग की चपेट में आ गईं और भारी नुकसान हुआ। घटना में लालमती पत्नी स्वर्गीय महेश के मवेशियों की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच पुलिस व राजस्व टीम कर रही है।