जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया गया, जिसमें लखनऊ में विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत को लेकर न्यायिक जांच किए जाने की मांग की गई। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शास्त्री चौक से नारेबाजी करते हुए डीएम ऑफिस पर पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।