पुरानी बस्ती थाने के लिए प्रस्तावित नए भवन का बृहस्पतिवार को भूमि पूजन किया गया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने नारियल फोड़कर नींव की पहली ईंट रखा। एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी की मौजूदगी में प्रस्तावित जमीन का पूजन पूरे विधि विधान से किया गया। 16.84 करोड़ रुपये की लागत से 1.0125 हेक्टेयर भूमि पर थाने का प्रशासनिक भवन, थानाध्यक्ष आवास, मुख्य आरक्षी, आरक्षी आवास और बाउण्ड्री का निर्माण किया जाएगा।