बस्ती रेलवे स्टेशन, वो पुराना स्टेशन नहीं रहा। पहले से यहां सबकुछ बदल सा गया है। नई बिल्डिंग, यात्री प्रतीक्षालय, एसी नान एसी यात्री कक्ष, हाई लेवल प्लेटफार्म, अत्याधुनिक पैनल कक्ष, एसएस रूम, यात्री शेड, दिव्यांगो के लिए शौचालय, फूड प्लाजा और भव्य स्वागत गेट, पार्किंग, स्मार्ट लाइटिंग व पार्क बदलते स्वरूप के गवाह हैं। यात्रियों का कहना है कि अमृत भारत के 17 करोड़ के गति शक्ति योजना से चमके स्टेशन की तस्वीर बदल चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2027 तक सभी परियोजना पूर्ण कर हैंडओवर कर दिया जाएगा। कुछ कार्य चल रहे हैं।