थाना हरैया क्षेत्र के महूघाट चौराहे पर जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों को फंसाने के लिए 15 नवंबर को सोची-समझी साजिश के तहत खुद पर फायरिंग कराने का नाटक रचा था। छानबीन में साजिश का भांडाफोड़ होने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल चौहान निवासी गौहनिया तथा सहयोगी हरिओम मिश्र निवासी डुहवा मिश्र को गिरफ्तार कर उनके पास से 32 बोर की अवैध देशी रिवॉल्वर व एक कारतूस भी बरामद किया है।