मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक संदिग्ध शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस को ये शिकायत ट्रेन में बैठे एक पैरा मिलिट्री के जवान की ओर से मिली थी। इस शिकायत पर जीआरपी ने बस्ती रेलवे स्टेशन से आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस की माने तो आरोपी शख्स ट्रेन में पाकिस्तान ओर बंगलादेश को लेकर सन्देहात्मक बातचीत कर रहा था, जिसपर कुछ शक होने की वजह से पैरा मिलिट्री के जवान ने इसकी शिकायत कर दी।बहरहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।