बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव चितौली में शराब की दुकान खुलने के विरोध में मंगलवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के सामने लाठी-डंडे लेकर बैठी महिलाओं को समझाने प्रयास किया। आबकारी टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन महिलाएं विरोध पर अड़ी रहीं। आबकारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के लिए शराब की दुकान स्वीकृत हुई है, जिसका महिलाएं विरोध कर रही हैं। दुकान खोलने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है।