बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनकी पत्नी गुंजा और साली रीना को रविवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया। कुलदीप ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी थी। पुलिस पर घूस मांगने का आरोप भी लगाया गया था। एसएसपी ने आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित की है।