बरेली में साढ़े पांच करोड़ रुपये के बजट से 80 वार्डों में नाला सफाई कर शहर को जलभराव से राहत देने की कार्ययोजना मानसून की पहली बारिश में बह गई। विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ। घरों और प्रतिष्ठानों तक पानी घुसा। घरेलू सामान, फर्नीचर और तमाम उपभोक्ता वस्तुएं खराब हो गईं। बारिश थमने के कई घंटे बाद तक सड़कों पर पानी होने की वजह से तमाम लोग घरों से नहीं निकल पाए। सुरेशशर्मा नगर, सतीपुर, जनकपुरी, प्रेमनगर, जनकपुरी, बानखाना, बिधौलिया, आजमनगर, इंग्लिशगंज, फाल्तूनगंज, संजयनगर, सुभाषनगर समेत शहर के कई मोहल्लों में आवागमन प्रभावित रहा।