बरेली के शेरगढ़ विकास खंड क्षेत्र के गांव बैरमनगर में निर्माणाधीन पानी की टंकी किच्छा नदी में समा गई। यह टंकी जल जीवन मिशन के तहत करीब 3.97 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही थी। पिछले बृहस्पतिवार को नदी ने टंकी की चहारदीवारी को अपने आगोश में ले लिया था। मंगलवार सुबह टंकी का ढांचा भी नदी में समा गया। उसे नदी में गिरता देख ग्रामीणों ने कहा कि विकास पानी में बह गया।