बरेली में सुन्नी बरेलवी रहनुमा ताजुश्शरिया मुफ्ती मोहम्मद अख्तर रजा खां का आठवां उर्स शनिवार को कुल की रस्म के साथ संपन्न हो गया। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में मथुरापुर के मदरसा जमीयतुर्रजा में कुल की रस्म हुई। मुफ्ती जाहिद रजा ने ताजुश्शरिया को शरीयत का ताज कहा। दो दिवसीय उर्स में लाखों जायरीन पहुंचे।