बरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा और उर्स-ए-ताजुश्शरिया के दौरान शनिवार को शहर में कई स्थानों पर भीषण जाम लगा। पुराने बस अड्डे के स्थान पर रोडवेज बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे से किया गया। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए डायवर्जन लागू किया गया था। इसके बावजूद व्यवस्था चरमरा गई। उधर, ट्रेनों में भी भारी भीड़ उमड़ी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा और उर्स के दौरान रेलवे को शनिवार को ऐन मौके पर बिजनौर-बरेली के बीच विशेष ट्रेन चलानी पड़ी। इस गाड़ी का संचालन 27 अप्रैल तक किया जाएगा।