फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद सावधानी से करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने छात्राओं को दी सलाह

बरेली में अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेटियों को बेहद सावधानी से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए। सोशल मीडिया की चमक से प्रभावित होकर कोई भी गलत कदम न उठाएं। यहां कई अनजान लोग आपको प्रलोभन देंगे, लेकिन इससे सावधान रहना होगा। एक गलत कदम से आपका पूरा जीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। एसपी ने कहा कि कहा कि सफलता पाने के लिए सपने देखना जरूरी है, लेकिन मेहनत के बिना कुछ संभव नहीं। सपने तभी पूरे होते हैं, जब आप उनके बारे में सोचते हैं और प्रयास करते हैं। अगर आपने मन में कुछ ठान लिया तो आपका आधा काम उसी वक्त पूरा हो जाता है। इसके बाद आपको सही दिशा में मेहनत करनी होती है, क्योकि इसके बिना कुछ हासिल नहीं हो सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें