फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में सपा पार्षदों ने शुरू की सद्भावना यात्रा, जनता के मुद्दे उठाए

मुकेश कुमार Updated Tue, 27 May 2025 06:26 PM IST

बरेली में नगर निगम सदन के दो साल पूरे होने पर सपा पार्षदों ने जनता के मुद्दे उठाए। पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय से मंगलवार को दोपहर संवाद और सद्भावना यात्रा शुरू की। यात्रा कालीबाड़ी, सिकलापुर, आजमनगर, राजेंद्र नगर, गिहार बस्ती व चौपुला क्षेत्र में पहुंची। सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने कहा कि शपथ लेने के बाद महापौर उमेश गौतम ने 100 दिन के भीतर बाकरगंज को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति देने का वादा किया था जो पूरा नहीं हुआ। सुप्रिया ऐरन ने कहा कि स्मार्ट सिटी का सपना तो दिखाया पर कई वार्डों में जमीनी हकीकत नहीं बदल सकी। पूर्व महापौर डॉ. आईपीएस तोमर, बहेड़ी के विधायक विधायक अता-उर-रहमान, सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, मयंक शुक्ला मोंटी, अगम मौर्य, पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना,शमीम अहमद, गुलबशर अंसारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें