भाजपा ने नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी। बरेली में सोमपाल शर्मा के नाम की घोषणा ने चौंकाया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए 27 कार्यकर्ताओं के आवेदन आए थे। इनमें सोमपाल को जिलाध्यक्ष चुना गया है। बरेली महानगर अध्यक्ष पद पर अधीर सक्सेना बने रहेंगे। उन्हें दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। महानगर अध्यक्ष के लिए 40 कार्यकर्ता के आवेदन आए थे। वहीं आदेश प्रताप सिंह दोबारा आंवला जिलाध्यक्ष बने हैं। यहां से 22 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। रविवार को बरेली में स्मार्ट सिटी सभागार में पर्यवेक्षक और यूपी सरकार में राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में रहे कार्यक्रम में की गई। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरा कर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्षों के नामों पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे संगठन को विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मजबूत करने में मदद मिलेगी।