फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में गुरु चरण यात्रा के स्वागत में फूलों की बारिश, सिख संगत के साथ मंत्री जेपीएस राठौर ने टेका मत्था

मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 12:05 PM IST

गुरु गोबिंद सिंह व माता साहिब कौर के जोड़ा साहिब चरण सुहावा गुरु चरण यात्रा के बरेली आगमन पर जोरदार इस्तकबाल किया गया। सिख संगत के साथ हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने फूलों की बारिश से सड़कों को मखमली कर दिया। यात्रा के आगमन पर कैंट गेट स्थित महापौर के सिटी ऑफिस पर जिले के प्रभारी व प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर उमेश गौतम ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। यहां से बरेली के मशहूर बैंड ने गुरबाणी की धुनोंं से यात्रा का स्वागत किया। इससे पूर्व कैंट स्थित वीरांगना चौंक पर मॉडल टाउन गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार मालिक सिंह कालड़ा व भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने यात्रा का स्वागत किया। चरन पादुका के दर्शन किए। कैंट की संगत ने सेंट मारिया स्कूल पर फूलों की वर्षा की और प्रसाद वितरित किया। सिविल लाइंस गुरुद्वारे में ज्ञानी काला सिंह ने चरन पादुका के दर्शन कर फूलों की बारिश की। रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम पर विधायक संजीव अग्रवाल ने स्वागत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें