बरेली के रामपुर गार्डन स्थित कार बाजार में बुधवार को दोपहर करीब 11:45 बजे नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम पहुंची। दुकानदार कुशराज सिंह ने सुरक्षाकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। कुशराज सिंह का कहना है कि उनके पास इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग है। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें धक्का दिया। उनका मोबाइल छीनकर ले जाने का प्रयास किया। ऐसा इसलिए किया गया कि क्योंकि टीम जब मंगलवार को आई थी और उसके बाद वे लोग नगर निगम कार्यालय गए थे तब अतिक्रमण प्रभारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसके बाद उन्होंने पार्षद राजेश अग्रवाल के साथ जाकर नगर आयुक्त से शिकायत की थी। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह पर लगाए। मौके पर पहुंचे पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि जिस दुकान के बाहर का रखा सामान उठाया गया। उसके बराबर में ही अतिक्रमण मौजूद है लेकिन उसे नहीं छुआ गया क्योंकि इसके पीछे भ्रष्टाचार एक वजह है। पार्षद दुकानदारों से बातचीत की और कहा कि इस मामले को पुलिस अधीक्षक नगर के सामने उठाएंगे। पीड़ित का कहना था कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए तभी न्याय मिल सकेगा।