संभल हिंसा पर लखनऊ से लेकर बरेली तक सियासी संग्राम मचा हुआ है। बरेली में शनिवार को संभल जाने के लिए निकले सपा नेताओं से पुलिस की तकरार हो गई। इस बीच सपा जांच दल में शामिल बाइक पर बैठकर चले गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने सपा के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।