बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के 'कट्टर बनने' वाले बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री लोगों से कट्टर बनाने की बात कह रहे हैं, ये देश और समाज के लिए नुकसानदायक है। कट्टरपंथी संगठन पीएफआई और धीरेंद्र शास्त्री में क्या फर्क रह जाएगा। धीरेंद्र शास्त्री की शिक्षा और भाषण समाज को खोखला करने वाले हैं।