बरेली में एसओजी और सिरौली थाना पुलिस ने रविवार शाम कीटनाशक की दुकान पर दबिश दी। यहां से अफीम बरामद करने के साथ ही चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इलाके में अफीम की तस्करी होने की सूचना पर थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने लभारी निवासी देवेंद्र से अफीम का सौदा किया। इसकी डिलीवरी गुलड़िया स्थित रुखाड़ा निवासी सुनील पाल की कीटनाशक की दुकान से होनी थी।