उत्तर प्रदेश के बरेली में सायमा नाम की युवती ने प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन कर लिया। सायमा ने हिंदू परंपरा के अनुसार अपने प्रेमी आकाश संग सात फेरे लिए। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में सोमवार को आचार्य केके शंखधार ने दोनों की शादी कराई। नवाबगंज के रिछोला किफायतुल्ला गांव की 25 वर्षीय सायमा ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात हाफिजगंज की नई बस्ती निवासी आकाश से हुई। दोनों में प्यार हो गया। सायमा ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम सोनी रख लिया। उसने बताया कि उसने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है। इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है और न ही किसी ने कोई प्रलोभन दिया है। उसने अपने परिवारवालों से जान का खतरा भी जताया है।