फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : परचून दुकान का ताला तोड़कर की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

बरेली के भोजीपुरा में बरातघर के भवन में स्थित परचून दुकान का ताला तोड़कर चोर 25 हजार रुपये की नकदी समेट ले गए। सूचना मिलने के बाद शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोहरिया पचदौरा निवासी पीड़ित आशीष शर्मा ने बताया कि नैनीताल हाईवे के किनारे उसका बरातघर है। इस भवन में ही परचून की दुकान है। रात में किसी समय दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी समेट ले गए। सुबह जब वह यहां पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। सीसीटीवी देखने पर कच्छा बनियान पहनकर आया एक युवक चोरी करते दिख रहा है। सूचना पर भोजीपुरा पुलिस डॉग स्कवॉड के साथ पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन पीड़ित को दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें