फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, कड़ाके की सर्दी से कांपे लोग

मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 01:07 PM IST

बरेली में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। तीन दिन से धूप नहीं निकली है। रविवार को भी सुबह से कोहरा छा गया। शीतलहर चलने से गलन बढ़ गई है, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही है। शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। सर्दी बढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच चार डिग्री का अंतर रह गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें