बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही जुल्म व ज्यादती पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बांग्लादेश के हालात बहुत नाजुक हो चुके हैं। वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ रोजाना मॉब लिंचिंग, मारपीट, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं बहुत ही अफसोसनाक और चिंताजनक हैं। मौलाना बरेलवी ने भारत के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि अगर भारत के हिंदू भाई सड़कों पर उतरते हैं, धरना प्रदर्शन करते हैं तो मुसलमान भी हिंदू भाइयों का सड़कों पर उतर कर साथ दें।