फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के पुलिस लाइन मैदान में अफसरों और कर्मचारियों ने किया योग

बरेली के पुलिस लाइन मैदान में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजी जोन रमित शर्मा, विशिष्ट अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य के साथ पुलिसकर्मियों ने योग किया। योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवनशैली और स्वस्थ समाज के निर्माण पर जोर दिया गया। पुलिस लाइन में सुबह सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र का संचालन दिव्य योग सेवा ट्रस्ट बरेली योग साधना शिविर के योग प्रशिक्षकों ने किया। जिन्होंने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन और ध्यान जैसी विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें