बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि वह ईद के बाद संभल जाएंगे। जल्द इसकी तारीख बताएंगे। उन्होंने सीओ संभल पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि एक सीओ संभल के जरिए देश का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहा है। पूरे मुल्क में सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहा है। उस पर कार्रवाई नहीं होती है, यह सबसे भयानक बात है।