बरेली में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( यूपीपीएससी) की तरफ से आयोजित सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) भर्ती परीक्षा 2025 (एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती) की प्रथम पाली में 71.08 फीसदी अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक बनने की उम्मीद छोड़ दी। ये अभ्यर्थी परीक्षा में ही शामिल नहीं हुए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11:00 बजे तक कराई गई। यह परीक्षा जिले के 21 केंद्रों पर हुई।