ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भारत के दो पड़ोसी देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश में सियासी हालात बहुत खराब हैं। दोनों देशों में अत्याचार बढ़ गया है। इसलिए भारत सरकार को सरहदों पर सतर्कता बरतनी होगी। विदेश मंत्रालय को दोनों देशों में हो रही उथल-पुथल पर गहरी नजर रखने की आवश्यकता है।