फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: एक घंटा देरी से बरेली पहुंची लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन, जंक्शन पर किया गया स्वागत

मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 02:30 PM IST

बरेली और शाहजहांपुर होकर गुजरने वाली लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इसके बाद ट्रेन को लखनऊ के चारबाग स्टेशन से रवाना किया गया। बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया गया। बरेली जंक्शन पर लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन के पहुंचने का समय 11:13 बजे था, लेकिन करीब एक घंटा देरी से 12:15 बजे यहां पहुंची। जंक्शन पर पांच मिनट के ठहराव के बाद सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी महाराज सिंह और बहोरन लाल ने हरी झंडी दिखाकर यहां से ट्रेन को रवाना किया। बरेली से वंदे भारत ट्रेन में 87 यात्री सवार हुए, जिन्हें मुफ्त यात्रा पास दिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें