बरेली में मालियों की पुलिया के पास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी ने पंप का संचालन बंद करा दिया गया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी और पंप संचालक के बीच का विवाद है। कंपनी के अधिकारी ने डीएम को बताया कि वह इस जगह का किराया आठ लाख रुपये प्रतिमाह दे रहे हैं। पंप संचालक उतनी कमाई नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए कंपनी इसको अपने कब्जे में लेकर पंप का संचालन यहां पर बंद कर रही है। अगर संचालक चाहेंगे तो कंपनी किसी और जगह उन्हें पेट्रोल पंप आवंटित कर देगी। कंपनी अधिकारी ने कहा कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंप को कंपनी के पक्ष में अधिग्रहित करने पहुंचे। थाना बारादरी पुलिस सुरक्षा के लिहाज़ से वहां मौजूद रही।