फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में इश्क की खातिर युवती ने बदला धर्म, आश्रम में प्रेमी संग लिए सात फेरे

मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 12:50 PM IST

बरेली में आंवला थाना क्षेत्र के मनौना गांव निवासी युवती उम्मे कुलसुम ने गांव निवासी प्रेमी राजेश से प्रेम विवाह कर लिया। दिल्ली में सिलाई का काम करने वाले राजेश से उसकी कुछ साल पहले दोस्ती हुई जो मोबाइल पर लंबी बात के बाद प्यार में बदल गई। सोमवार को दोनों बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम आए और महंत केके शंखधार के सामने शादी की इच्छा जताई। कुलसुम ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम ममता रख लिया, साथ ही राजेश संग सात फेरे ले लिए। युवती ने बताया कि उसकी उम्र 24 साल है। उसके पिता ने उसे नाबालिग बताकर राजेश के खिलाफ आंवला कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उसे ऑनर किलिंग का खतरा है। पुलिस मंगलवार को युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें