बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों गन्ना बोवाई करने ट्रैक्टर से खेत पर जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर चकरोड से नीचे गड्ढे में पलट गया था। सुनसान रास्ता होने के कारण दोनों काफी देर तक नीचे दबे रहे, जिससे तड़प-तड़पकर उनकी जान चली गई। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।