फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल के निधन पर शोक में डूबा फरीदपुर, बंद रहा पूरा बाजार

बरेली में भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल निधन के बाद फरीदपुर के लोग शोक में डूबे गए। शनिवार को फरीदपुर के व्यापारियों ने बाजार पूरी तरह से बंद रखा। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। फरीदपुर में लोग उनके पार्थिव शरीर पहुंचने का इंतजार करते रहे। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमरीश अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों ने विधायक के सम्मान में दुकानें नहीं खोली। पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों के मन में अपने नेता को खो देना का गम साफ दिख रहा था। सुबह से ही लोग अपने विधायक के पार्थिव देह का इंतजार कर रहे थे। दोपहर में शव पहुंचने के बाद लोग पैदल ही उनके पीछे चल दिए। अंतिम संस्कार में नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें