फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: नाले में कूड़ा और डेयरियों का गोबर भरा, गंदगी और बदबू से स्थानीय लोग परेशान

बरेली के सुभाषनगर के वार्ड 7 वीर भट्टी के निवासी कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। नाले में कूड़ा और डेयरियों का गोबर भरा है, जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। वार्ड में गंदे पानी की आपूर्ति और बेसहारा पशुओं की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है। वार्ड के नाले में पूरे शहर का पानी आता है, लेकिन आगे निकास न होने से जलभराव बना रहता है। वरुण ने बताया कि पूरे शहर का पानी सुभाषनगर के नाले में आता है, लेकिन राजीव कॉलोनी से होते हुए जा रहे नाला का आगे कोई निकास नहीं है। नाले का पानी रेलवे की जगह में जाता है, अगर रेलवे अपनी दीवार लगा दे तो पानी का निकास नहीं हो पाएगा। नाले पर अतिक्रमण और मरे जानवर डालने से सफाई में बाधा आती है। निवासियों का कहना है कि वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है और अधिकतर नदारद रहते हैं। शैलेंद्र सागर ने बताया कि नगर निगम से आने वाला पानी गंदा और बदबूदार होता है, जिसे पिया नहीं जा सकता है। दशकों पुरानी पाइपलाइन जर्जर होकर बार-बार टूट जाती है, जिससे 25 हजार की आबादी को स्वच्छ पानी नहीं मिल पाता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें