फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के सुभाषनगर में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, बाल-बाल बचे दंपती

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में खालसा स्कूल की गली में खन्ना बिल्डिंग के पीछे करीब 90 वर्ष पुराना जर्जर मकान मंगलवार सुबह बारिश के दौरान भरभराकर गिर गया। इस घर के पास रहने वाले राजू खुराना और उनकी पत्नी बबीता खुराना बाल-बाल बचे। प्रीतम लाल खुराना इस मकान के मालिक हैं जो कई वर्षों से अपने नए मकान में रह रहे हैं। यह पुराना मकान मिट्टी और सुर्खी से बना हुआ था और वर्षों से बंद पड़ा था। मकान का आधा हिस्सा गिरा है, बाकी हिस्सा भी जर्जर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें