फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली नगर निगम में थप्पड़ मारने के विवाद ने पकड़ा तूल, पर्यावरण अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 03:30 PM IST

बरेली में नगर निगम कार्यालय में गुटखा थूकने पर थप्पड़ मारने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ से आए पदाधिकारी ने कहा कि जब तक अधिकारी सुनवाई नहीं करेंगे तब तक विरोध चलेगा। अधिकारी नहीं सुनेंगे तो ईंट से ईंट बजा देंगे। हम चाहे तो ताला ना खुले। नगर आयुक्त भी नहीं बैठ सकतीं। इस मामले को आगे ना बढ़ाएं और निपटा लें। कहा कि राजीव कुमार राठी सामूहिक रूप से माफी मांगें। कर्मचारियों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सड़कों पर निकलेंगे प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें