बरेली में बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को दोपहर तीन बजे से शुरू हुई बारिश रात आठ बजे के बाद भी जारी रही। इससे पहले शुक्रवार को दिनबर बारिश और रिमझिम का सिलसिला जारी रहा। बीते 24 घंटे में 51.4 मिमी बारिश होने से पारा भी लुढ़का। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश से पॉश एरिया के लोग घरों में कैद हो गए। वहीं दूसरी ओर निचले इलाके के क्षेत्रों के लोगों से छत ही छीन गई, नाले का पानी घरों में घुस गया। इस कारण से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।