फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में हाउस टैक्स बिलों में त्रुटियों से परेशान लोग, नगर निगम में किया प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 01:42 PM IST

बरेली में गृहकर (हाउस टैक्स) बिलों में त्रुटियों से आजिज लोगों ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए मंगलवार को दोपहर नगर निगम में प्रदर्शन किया। सुधार में देरी पर गुस्सा जाहिर करते हुए अधिकारियों के उन दावों को गलत ठहराया, जिनमें कहा जा रहा है कि गृहकर-जलकर को लेकर जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में लोग नगर निगम पहुंचे। इनका कहना था कि नियमों के विपरीत मनमाने तरीके से टैक्स लगाया गया है। वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। स्वकर के फॉर्म जमा करने व कर निर्धारण पर आपत्ति की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रखी गई है जबकि नगर निगम का कर संबंधी डाटा बेस ही ठीक नहीं है तो फिर आपत्ति कैसे करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें