फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोशाला में गायों का हाल देख भड़के अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता, धरना प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 01:36 PM IST

बरेली के विकास खंड रामनगर के मउचंदपुर गांव में संचालित गोशाला में गोवंशीय पशुओं की बेहद दयनीय स्थिति है। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गोशाला में पहुंचकर कड़ा विरोध जताया। नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन भी किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनुपम शंखधार ने बताया कि गोशाला में 11 गायें बीमारी की हालत में है। उनके जख्मों को पक्षी नोच रहे थे। हरे चारे की व्यवस्था भी नहीं है। उनकी मांग है कि गोशाला में गायों के लिए चारा-पानी की बढ़िया व्यवस्था की जाए। जो गायें बीमार हैं, उनका उपचार कराया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें