बरेली में झमाझम बारिश से घरों में नालों का पानी घुसा तो लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। 24 घंटे से हो रही बारिश से शुक्रवार को शहर के हालात बिगड़ गए। निचले इलाकों के साथ पॉश इलाकों में भी जलभराव हो गया। वहीं बारिश ने नगर निगम के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है। दो करोड़ से अधिक के टेंडर का काम दिखाई नहीं दे रहा है। सिविल लाइंस, डीडीपुरम समेत सुभाषनगर, पुराने शहर के सूफी टोला, हजियापुर, घेर जाफर खां, रबड़ी टोला, काजी टोला, कुरैश नगर, बजरिया इनायत गंज, मीरा की पेठ, सतीपुर, बीसलपुर चौराहा, फाईक इंकलेव में जलभराव के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा है।