फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में बोलेरो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल

बरेली के मीरगढ़ क्षेत्र में धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार बोलेरो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिस पर शादाब अली निवासी हरदोई लिखा है। दुर्घटनाग्रस्त कार लखनऊ की बताई गई है। दोनों घायल भी अपना नाम-पता बता पाने की स्थिति में नहीं है। दोनों की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस मृतक और घायलों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें