फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के गौसगंज बवाल में आरोपी इरशाद और बख्तावर के मकानों पर चला बुलडोजर

मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2024 04:10 PM IST

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में बवाल करने वाले आरोपियों पर अब बड़ी कार्रवाई हुई है। सोमवार को आरोपी इरशाद और पीआरडी जवान बख्तावर के मकानों पर बुलडोजर चला। अवैध निर्माण को गिराया दिया गया। बवाल के कई अन्य आरोपियों के मकानों पर राजस्व विभाग की टीम ने नापजोख करने के बाद लाल निशान लगाए हैं। बता दें कि गौसगंज में 19 जुलाई की रात एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला किया था। जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। गंभीर घायल तेजराम ने रविवार रात दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को तेजराम का शव घर लाया गया तो चीख-पुकार मच गई। गांव में हालात को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें