फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के चौबारी मेले के नखासे में बढ़ने लगी घोड़ों की तादाद, पहुंचने लगे खरीदार

मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 05:30 PM IST

बरेली में रामगंगा किनारे लगने वाला चौबारी मेला शुरू हो गया है। मेले में लगे नखासे में काफी तादाद में घोड़े बिक्री के लिए पहुंच गए हैं। पिछले वर्षों की मांग को देखते हुए इस बार अब तक घोड़ों की तादाद ज्यादा है। वहीं रंगीन नसल में नखरा और सजाब भी हैं। इसमें बीसलपुर से सफेद घोड़े भी आएं हैं। एक घोड़ा विक्रेता का कहना है कि सिंधी और राजस्थानी घोड़े भी इस बार अधिक आ रहे हैं। घोड़े के साज (सजावट) के सामानों की भी कई दुकानें सजी हैं। इसमें मौरा, काठी, सीनाबंद, लगाम, मोहरा, घुंघरू सहित तमाम सजावट के सामान उपलब्ध हैं। यह दुकानदार एटा, बहेड़ी, नवाबगंज, रिठौरा आदि से आएं हैं। दुकानदार गौरव गुप्ता ने बताया कि पहले इन सामान की काफी बिक्री थी। रामपुर में हॉर्स एकेडमी चला रहे सलमान चौबारी मेला में मारवाड़ी घोड़े खरीदने पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें